बता दें कि, कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर देश से सबसे बड़ी गद्दारी का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे 10 भाजपा नेताओं के नाम तक की सूची जारी कर आईएसआई का एजेंट बताया है। दिग्विजय ने भाजपा और आरएसएस को पोस्ट टैग करते हुए ‘भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा और आरएसएस से सवाल किया- आप इन्हें क्या कहेंगे?’
यह भी पढ़ें- एमपी में गरज-चमक के साथ गिरे ओले, लू चलने से पहले शुरु हो रहा आंधी-बारिश का दौर दिग्विजय सिंह ने ये नाम किए जारी
‘उन भाजपा नेताओं के नाम जो ISI एजेंट्स हैं’ 1-बलराम सिंह चीफ (सतना) बजरंग दल
2-मनीष गांधी (भोपाल)
3-त्रिलोक सिंह (भोपाल)
4-ध्रुव सक्सेना (भोपाल) बीजेपी भोपाल की आईटी सेल से
5-मोहित अग्रवाल (भोपाल)
6-मोहन भारती (जबलपुर)
7-संदीप गुप्ता (जबलपुर)
8-कुश पंडित (दहरादून)
9-जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर का देवर)
10-रितेश कुल्लर
-रज्जन तिवारी जिन्होंने बलराम सिंह को दीक्षा दी।
-पाकिस्तान से विभिन्न खातों में धन प्राप्त किया।
-वॉयस ओवर के जरिये पाकिस्तानियों से बात करते थे। नोट:- पोस्ट में ये नाम अंग्रेजी भाषा में लिखे गए थे। हमने इन्हें सिर्फ हिंदी में परिवर्तित किया है। नामों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- ‘गद्दार’ वाले पोस्टर पर दिग्विजय सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘…इन्हें पहचान लो’ एक्शन का रिएक्शन
आपको बता दें कि, संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद बीजेपी और हिंदूवादी संगठन दिग्विजय सिंह विरोध को देखते हुए उन पर हमलावर है। यहां तक की दिग्विजय को गद्दार बताते हुए भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में उनके पोस्टर लगाए गए थे। माना जा रहा है कि इसी पर रिएक्शन देते हुए दिग्विजय सिंह ने संभवतः यह पोस्ट किया है।