scriptमानसून में लबालब होंगे खेत, बुदेलखंड में 8 हजार कूपों का निर्माण जारी | Construction of 8 thousand wells continues in Bundelkhand | Patrika News
भोपाल

मानसून में लबालब होंगे खेत, बुदेलखंड में 8 हजार कूपों का निर्माण जारी

MP News: कूप किसान की खुद की जमीन पर तैयार किए जा रहे है। प्रदेश में 75 हजार से अधिक कुओं के पास कूप रिचार्ज पिट बनाने का कार्य शुरू किया गया था।

भोपालMay 25, 2025 / 01:21 pm

Astha Awasthi

wells

wells

MP News: जल है तो कल है… मध्यप्रदेश के किसानों ने जल की महत्ता को समझते हुए पानी सहेजने की दिशा में अद्भुत कार्य शुरू किया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख कुओं को बारिश के पानी से रिचार्ज करने का कार्य किया जा रहा है।
सबसे खास बात यह है कि ये कूप किसान की खुद की जमीन पर तैयार किए जा रहे है। प्रदेश में 75 हजार से अधिक कुओं के पास कूप रिचार्ज पिट बनाने का कार्य शुरू किया गया था। जो किसानों की जागरूकता के कारण अब एक लाख पार कर चुका है।

ऐसे तैयार किया जा रहा कूप रिचार्ज पिट

कूप रिचार्ज पिट बनाने के लिए एक खास संरचना तैयार की गई है। जिसमें पत्थर और मोटी रेत की परतें होंगी। पिट का निर्माण कुएं से 3 से 6 मीटर की दूरी पर किया जाएगा। इसके लिए 3 मीटर लंबा, 3 मीटर चौड़ा और 8 मीटर गहरा गड्‌ढ़ा खोदा जा रहा है। गड्‌ढ़े में 8 इंच का पाइप डालकर इसे कुएं के अंदर डाला जाएगा। फिर कुएं में पाइप के छोर पर एल्बो लगाकर 1 फिट का पाइप नीचे की तरफ लगाया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन के जरिए कुएं तक पहुंचाया जाएगा।

बुदेलखंड में 8 हजार कूपों का निर्माण जारी

लंबे समय से सूखा, जल संकट और पलायन का दंश झेल रहे बुंदेलखंड में अब जल संरक्षण की नई क्रांति शुरू हुई है। यहां के किसानों ने 8 हजार कूपों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। जिससे यहां के किसानों को आने वाले समय में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी तो मिलेगा। साथ ही भू- जल स्तर में भी वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में जल्द चलेंगी पीएम ई-बस सेवा की 60 बसें, तय होंगे 10 रूट !

प्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में ये कदम जारी

खेत- तालाब

लक्ष्य- 81078
निर्माण कार्य- 67691
कूप रिचार्ज पिट

लक्ष्य- 1,03000
निर्माण कार्य- 100000

अमृत सरोवर

लक्ष्य 1000
निर्माण कार्य- 1178

किसानों की जागरूकता से अभियान को मिली गति

अवि प्रसाद, आयुक्त, मनरेगा का कहना है कि इस कार्य में किसानों की जागरूकता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि उनकी जमीन पर कूपों का निर्माण करना था। जिसमें किसानों ने खूब जागरूकता दिखाई साथ ही अन्य किसानों को भी जागरूक किया है। जिसका नतीजा है कि आज 1 लाख से ज्यादा किसानों की जमीन पर कूप रिचार्ज पिट तैयार किए जा रहे है। जिसका फायदा जल्द किसानों को मिलेगा।

Hindi News / Bhopal / मानसून में लबालब होंगे खेत, बुदेलखंड में 8 हजार कूपों का निर्माण जारी

ट्रेंडिंग वीडियो