वीडी ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओ की बगैर तथ्यों के आरोप लगाना फितरत हो चुकी है। इसीलिए जनता भी अब इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के कामगाज को इन्हें देखना चाहिए। तब इन्हें खुद पता चल जाएगा तब और अब में कितना अंतर है।
ये भी पढ़ें: बुरी खबर, एमपी में पेट्रोल-डीजल की इन गाड़ियों पर लगेगा बैन, मोहन सरकार ने दिए निर्देश उमंग सिंघार ने क्यों कहा मैं डरने वाला नहीं
भोपाल. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा है कि बजट सत्र के पहले भाजपा डर गई है। सत्ता और संगठन घबराए हुए हैं। बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने वीडी नाम लेते हुए कहा कि आप क्या परिवहन घोटाले से घबरा रहे हैं या नर्सिंग घोटाला आपको परेशान कर रहा है।
वीडी शर्मा से पूछा क्या आपको शिवराज सिंह चौहान के शासन पर भरोसा नहीं?
उमंग ने वीडी शर्मा से पूछा कि क्या आपको देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। क्या आपको तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के शासन पर भरोसा नहीं है। तत्कालीन गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है। क्या आपको देश के सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट पर भरोसा नहीं है। आपकी परेशानी का कारण जो भी हो पर मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है। सिंघार ने कहा कि मैं आदिवासी हूं, अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।