कार्यपालन यंत्री सेतु निर्माण जावेद शकील और चीफ इंजीनियर ब्रिज को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ अर्थ दंड लगाने के निर्देश दिए। सुधार कार्य कंपनी को अपने खर्चे पर ही करने होंगे। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर शनिवार को गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक तैयार फ्लाइओवर का निरीक्षण किया।
अब यह सुधार कार्य होंगे
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार ने अनेक सुधार संबंधित कामों की लिस्ट तैयार की है। इसे कंपनी अपने खर्चे पर पूरा करेगी। इसके अंतर्गत सड़क पर एक सतह दोबारा बिछाई जाएगी ताकि वाहनों को चलने के लिए राइडिंग सरफेस उच्च गुणवत्ता का मिल सके। इसके अलावा डिजाइन गैप्स में सीलेंट लगाने की कार्रवाई की जाएगी। ब्रिज पर जहां एक्सीडेंटल जोन बन रहा है वहां डिवाइडर और रोटरी के माध्यम से इसे ठीक किया जाएगा।