डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने दी सफाई
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ये बिल्कुल गलत तरीके से प्रस्तुत कर रही है। मैंने जबलपुर के एक कार्यक्रम में डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा था देश की सेना ने जो काम ऑपरेशन सिंदूर में काम किया है। उसकी जितनी तारीफ की सराहना की जाए। उतनी कम है, देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनको प्रणाम करते है। सम्मान करते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि जितना कहा जाए कम सेना के बारे उतना कम है। ये शब्द मैंने कहे हैं। उसको तोड़-मरोड़ के गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। मुझे लगता है जो इस प्रकार का गलत तरीके से षड्यंत्र कर रहे हैं। उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। क्योंकि वह हमारी रक्षा करती है। देश की रक्षा करती है। वह सीमा पर भारत के लिए लड़ाई लड़ती है। ये मेरा आशय था।