scriptफरवरी में बढ़ा तापमान, पारा 34% के पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट | MP Weather Update Temperature increase in February crossed 34 percent IMD issued rain alert | Patrika News
भोपाल

फरवरी में बढ़ा तापमान, पारा 34% के पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।

भोपालFeb 05, 2025 / 09:25 am

Faiz

MP Weather Update
MP Weather Update : फरवरी के महीने से ही मध्य प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव नजर आने लगा है। आलम ये है कि दिन में गर्मी का का असर देखने को मिल रहा है तो वहीं रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यानी दिन में तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच रहा है तो वहीं रात में ये 17 डिग्री से नीचे गिर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में दिन के समय गर्मी का असर और रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। इसके अतिरिक्त ग्वालियर, सतना, जबलपुर और सागर में सुबह से ही बादल छाए हैं।
यह भी पढ़ें- MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 05 फरवरी के सभी ताजा समाचार

अधिकतम और न्यनतम तापमान में अंतर

भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 14 शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि रात का तापमान 17 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन बाद पारे में फिर से गिरावट हो सकती है।फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। 20 फरवरी से यह असर और कम हो जाएगा। मंगलवार को कुछ जिलों में कोहरा छाया रहा।

मंडला सबसे गर्म

मंगलवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान मंडला जिले में सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इसके अलावा सिवनी में 33.4 डिग्री, जबलपुर में 33.3 डिग्री, बैतूल में 32.8 डिग्री और सागर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल की बात की जाए तो यहां मौसम साफ रहने के साथ ही दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- गोल्ड लोन के नाम पर बैंक से लाखों का घोटाला, अबतक ऐसी धोखाधड़ी नहीं देखी होगी

8 फरवरी से एक्टिव हो रहा ए और सिस्टम, बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है।

Hindi News / Bhopal / फरवरी में बढ़ा तापमान, पारा 34% के पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो