scriptएमपी में प्री-मानसून, आज 17 जिलों में आंधी-बारिश, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम | Pre-monsoon in MP, heavy storm and rain alert in 17 districts of mp, monsoon 2025 date | Patrika News
भोपाल

एमपी में प्री-मानसून, आज 17 जिलों में आंधी-बारिश, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

MP Weather: मौसम विभाग की मानें, तो प्री मानसून गतिविधियों के चलते आगामी दो दिन तक जबलपुर, इंदौर सहित प्रदेश के जिलों में बादल बारिश का दौर जारी रहेगा।

भोपालJun 04, 2025 / 08:39 am

Avantika Pandey

MP Weather, heavy storm and rain alert in mp

MP Weather (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weatehr: इस बार का नौतपा बिना तपे ही बीत गया। हरियाणा व पूर्वी बिहार में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से वातावरण में नमी आ रही है। इसके चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो प्री मानसून गतिविधियों के चलते आगामी दो दिन तक जबलपुर, इंदौर सहित प्रदेश के जिलों में बादल बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि 10-12 जून के आसपास डिंडोरी के रास्ते जबलपुर सभाग में मानसून का आगमन हो सकता है
ये भी पढ़े – एमपी के 39 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश, चेतावनी जारी

17 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश(MP Weather) में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज ग्वालियर-नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 7 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश में आंधी-बारिश के सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है।

प्री मानसून: दो दिन वर्षा के आसार

भारत मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. अभय शर्मा ने बताया, दो सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे बारिश व तापमान में भी कमी हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र से आगे नहीं बढ़ा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर बना हुआ है। हरियाणा व उप्र के ऊपर चक्रवातीय सिस्टम बना है। इस कारण बारिश हुई। 4 व 5 जून को इंदौर सहित संभाग के जिलों में बारिश होगी।

Hindi News / Bhopal / एमपी में प्री-मानसून, आज 17 जिलों में आंधी-बारिश, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो