scriptएमपी के लिए भारी पड़ेगा ‘प्रेरक चक्रवात’, 22 जिलों में मौसम लेगा यू-टर्न | 'Prerak Cyclone' will be heavy for MP, cold will return in 22 districts | Patrika News
भोपाल

एमपी के लिए भारी पड़ेगा ‘प्रेरक चक्रवात’, 22 जिलों में मौसम लेगा यू-टर्न

Mp Weather: अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद हवा का रुख उत्तरी होने से फिर हल्की ठंडक हो सकती है।

भोपालFeb 11, 2025 / 10:36 am

Astha Awasthi

Mp Weather

Mp Weather

Mp Weather: एमपी के कई जिलों में मौसम बदलाव के साथ ही कभी सर्दी तो कभी गर्मी का दौर चल रहा है। यह मौसम का संक्रमणकाल है। विंड का पैटर्न बार-बार बदल रहा है, इसके चलते बार-बार तापमान में परिवर्तन हो रहा है। कभी हवा उत्तर पश्चिमी हो रही है तो कभी दक्षिण पूर्वी हो रही है। बदलाव के इस दौर में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद हवा का रुख उत्तरी होने से 22 जिलों में फिर ठंड वापस लौट सकती है।

रात में भी सर्दी का असर कम

पिछले सप्ताह उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरक चक्रवात के कारण फिर हवा का रुख बदल गया है। इसके कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री तो न्यूनतम में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार को हवा का रुख दक्षिण पूर्वी था, जबकि सोमवार को हवा का रुख पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी रहा, साथ ही कुछ समय दक्षिणी हवा भी रही। इस माह तीसरी बार अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंचा है। इसके पहले 3 और 4 फरवरी को तापमान 31 डिग्री से अधिक था।
ये भी पढ़ें: एमपी में दबे पांव आया ‘पश्चिमी विक्षोभ’, 29 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट


यह मौसम परिवर्तन का समय है। धीरे-धीरे सूर्य दक्षिण गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध की ओर आने लगता है, जिससे दिन बड़े होने लगते हैं और सूर्य की किरणें अधिक समय तक पृथ्वी पर रहती है, इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगता है।

जानिए पिछले 10 सालों का तापमान

18 फरवरी 2024 33.2

21 फरवरी 2023 35.2

27 फरवरी 2022 33.4

28 फरवरी 2021 35.5

29 फरवरी 2020 32.9

22 फरवरी 2019 35.8
24 फरवरी 2018 34.9

21 फरवरी 2017 34.1

20 फरवरी 2016 35.3

25 फरवरी 2015 34.2

Hindi News / Bhopal / एमपी के लिए भारी पड़ेगा ‘प्रेरक चक्रवात’, 22 जिलों में मौसम लेगा यू-टर्न

ट्रेंडिंग वीडियो