scriptझमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर-महापौर छतरी लेकर निकले जायजा लेने | Heavy rain in Bilaspur: Flood like situation in many areas of the city | Patrika News
बिलासपुर

झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर-महापौर छतरी लेकर निकले जायजा लेने

Heavy Rain in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से बिलासपुर में अरपा नदी उफान पर है….

बिलासपुरJul 07, 2025 / 01:54 pm

चंदू निर्मलकर

Heavy rain in Bilaspur news

इस सीजन की पहली झमाझम बारिश में ही सड़कें लबालब, घरों में घुसा ओवरफ्लो नालियों का पानी ( Photo- Patrika )

Heavy Rain in Bilaspur: बिलासपुर में सुबह से दोपहर तक झमाझम और रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस सीजन की पहली इस बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी, जिससे कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। शहर के बंधवापारा, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, मिशन अस्पताल रोड, सरकंडा सहित कई इलाके इस बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं।

Heavy Rain in Bilaspur: अरपा नदी का जलस्तर बढ़ा

कई निचली बस्तियों और कॉलोनियों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया है। (Rain in Bilaspur) अरपा नदी का जल स्तर बढ़ने से उसके किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग सुबह से ही घरों में घुस रहे पानी से परेशान होते रहे। शहर के नाली-नालों में भी उफान देखने को मिला। जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। नाले-नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर घुटने तक पानी भरने से आवाजाही पर भी असर पड़ा।

हेमू नगर में किचन तक घुसा पानी

वार्ड 45 हेमूनगर में रहने वाले लोगों के लिए बारिश आफत बनकर आई। लगभग 100 घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी की सड़क तालाब में तब्दील हो गई। इस कॉलोनी के लोगों ने बारिश में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि से लेकर शासन-प्रशासन से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
Heavy Rain in Bilaspur

हर महीने 5.50 करोड़ खर्च फिर भी हालात वही

नगर निगम द्वारा बीते तीन वर्षों में 18 करोड़ रुपए खर्च कर चार बड़े नाले बनाए गए हैं, और सफाई व्यवस्था पर हर महीने 5.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। बारिश के चलते शहर के कई मुख्य मार्गों पर भी पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Heavy Rain in Bilaspur
कलेक्टर संजय अग्रवाल

सरकंडा के अरविंद नगर के लोग घरों में रहे कैद, सड़क पर घुटने भर पानी

सरकंडा क्षेत्र के अरविंद नगर सहित अन्य कॉलोनियों में भी बारिश के चलते पानी भर गया। लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे। कॉलोनी की सड़क बारिश के पानी से घुटने पर भरी रही। घरों में भी पानी भरा रहा। कॉलोनिवासियों द्वारा लगातार समस्या को दूर कराने के लिए जनप्रतिनिधियो और जिला प्रशासन से फरियाद की जा रही है।
Heay rain in Bilaspur
महापौर पूजा विधानी

महापौर और कलेक्टर ने लिया जायजा

महापौर पूजा विधानी ने बरसते पानी में जलभराव की समस्या को जानने निगम अधिकारियों के साथ निकलीं। उनके साथ सफाई विभाग के चेयरमैन श्याम साहू, उप आयुक्त खजांची कुमार भी थे। उन्होंने मौके पर जाम नालियों की सफाई के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी छतरी लेकर श्रीकांत वर्मा मार्ग, विद्यानगर, पुराना बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों का जायज़ा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां जलभराव की समस्या हो रही है वहां तत्काल राहत कार्य कर समस्या को दूर किया जाए।

Hindi News / Bilaspur / झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, कलेक्टर-महापौर छतरी लेकर निकले जायजा लेने

ट्रेंडिंग वीडियो