पंकज त्रिपाठी ने कहा- ‘इनके जैसे कलाकार दोबारा नहीं आते’
पंकज त्रिपाठी ने म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘गाने बहुत अच्छे, शानदार थे। मैंने उनके सभी गाने देखे और सुने हैं।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केके और उनकी आवाज को मिस करते हैं। तो पंकज त्रिपाठी ने कहा -‘कौन उन्हें मिस नहीं करेगा? वो एक बेहतरीन कलाकार और गायक थे। दरअसल हम सभी उनकी आवाज और मौजूदगी को मिस करते हैं। जब कोई कलाकार हमसे दूर जाता है, तो हम उसे मिस करते हैं। मैं भी उन्हें मिस करता हूं।’ 31 मई 2022 को केके ने कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। कॉन्सर्ट से होटल लौटते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंकज त्रिपाठी के पसंदीदा निर्देशक है अनुराग बसु
बता दें कि इससे पहले पंकज त्रिपाठी ने अनुराग बसु को अपना पसंदीदा निर्देशक बताया था और उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताई थी। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- मुझे अपने तरीके से काम करना पसंद है, इसलिए मैं ज्यादा तैयारी नहीं करता। किरदार और कहानी का ढांचा पहले से तय होता है, लेकिन सीन कैसे करना है, यह हम सेट पर ही तय करते हैं।