scriptSwara Bhaskar ने बेटी राबिया संग खेली होली, पति Fahad पर ट्रोलर्स और एक्ट्रेस के बीच कमेंट वॉर, अखाड़ा बना सोशल मीडिया | Swara Bhaskar celebrated Holi with daughter Rabia trolls for fahad absence knnow instagram war | Patrika News
बॉलीवुड

Swara Bhaskar ने बेटी राबिया संग खेली होली, पति Fahad पर ट्रोलर्स और एक्ट्रेस के बीच कमेंट वॉर, अखाड़ा बना सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया के साथ होली मनाई, जबकि पति फहाद अहमद रमजान के रोजे के कारण समारोह से दूर रहे। ट्रोल्स के सवालों पर स्वरा ने करारा जवाब दिया और बताया कि वे अपनी बेटी की परवरिश सभी धर्मों की परंपराओं के अनुसार करना चाहती हैं।

मुंबईMar 16, 2025 / 06:52 pm

Vikash Singh

Swara Bhaskar Social Media War: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी छोटी बेटी राबिया के साथ होली का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया। पति फहाद अहमद इस सेलिब्रेशन से दूर रहने पर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और जमकर ट्रोल किया। स्वरा ने इन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी बेटी की परवरिश और अंतरधार्मिक विवाह पर खरी-खोटी सुना डाली।

होली पर हुई इंस्टाग्राम पर जबरदस्त कमेंटबाजी

स्वरा ने इंस्टाग्राम पर होली की फोटोज शेयर कीं, जिनमें वे और उनकी बेटी राबिया रंगों में सराबोर नजर आईं, जबकि फहाद बिना रंग के दिखाई दिए। कुछ यूजर्स ने फहाद के रंग न लगाने पर सवाल उठाए। स्वरा ने स्पष्ट किया कि फहाद रमजान के रोजे रख रहे थे, इसलिए उन्होंने होली नहीं खेली। उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि बिना किसी को मजबूर किए, त्योहार मनाना और खुशियां बांटना संभव है।
swara bhaskar holi

2 साल पहले हुई शादी, बेटी को दिया जन्म

स्वरा और फहाद ने फरवरी 2023 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। सितंबर 2023 में उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ। स्वरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे राबिया को सभी धर्मों की परंपराओं से परिचित कराएंगी। उन्होंने कहा, “मैं कुछ नहीं छुपाऊंगी। राबिया के जन्म के बाद मैंने फहाद से कहा था कि चाहे हिंदू-मुस्लिम हो या सिख-ईसाई, हम सभी धर्मों की रस्में निभाएंगे।
swara bhaskar

पिता सुनाते थे रामायण और महाभारत की कहानियां

स्वरा ने अपने बचपन की यादों को शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता उन्हें रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाते थे। वह मानती हैं कि इन परंपराओं से जुड़ना महत्वपूर्ण है। जब राबिया बीमार होती है, तो स्वरा फहाद से प्रार्थना करने को कहती हैं, क्योंकि उन्हें इनमें सुकून मिलता है।
यह भी पढ़ें

Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज़ डेट बढ़ी, अब इस दिन होगी रिलीज


swara bhaskar

स्वरा का करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

स्वरा अपने फिल्मी करियर में सक्रिय हैं। ‘जहान चार यार’ और ‘मिमांसा’ के बाद वे ‘मिसेज फलानी’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

Rajpal Yadav बने बॉलीवुड में कॉमेडी किंग, फैक्ट्री में किया काम, बेटी को जन्म देते समय पत्नी की हुई डेथ

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Swara Bhaskar ने बेटी राबिया संग खेली होली, पति Fahad पर ट्रोलर्स और एक्ट्रेस के बीच कमेंट वॉर, अखाड़ा बना सोशल मीडिया

ट्रेंडिंग वीडियो