scriptहल्दी की रस्में पूरी हुई, दुल्हन ने जमकर किया डांस, अचानक थम गई सांसें, आज आनी थी बारात | Haldi and Mehndi rituals completed, suddenly bride died | Patrika News
बदायूं

हल्दी की रस्में पूरी हुई, दुल्हन ने जमकर किया डांस, अचानक थम गई सांसें, आज आनी थी बारात

Bride died during rituals बदायूं में हल्दी और मेहंदी की रस्में पुरी की जा रही थी। दुल्हन बनी दीक्षा ने जमकर डांस किया, फोटो शूट कराया। अचानक रात में तबीयत बिगड़ी और हमेशा के लिए आंखें बंद कर ली। आज बारात के स्वागत की तैयारी हो रही थी। ‌

बदायूंMay 05, 2025 / 02:46 pm

Narendra Awasthi

Bride died during rituals बदायूं में मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक ऐसी घटना घट गई कि दो परिवारों में मातम छा गया।‌ हल्दी की रस्में संपन्न हो चुकी थी‌ दुल्हन ने हंसी-खुशी नाच गाने के बीच फोटो शूट कराया और घर वालों के साथ खूब मस्ती की। लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ी। स्थानीय डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। लेकिन दुल्हन ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। जबकि शादी की सभी तैयारी पूरी हो गई थी। आज सोमवार को बारात आनी थी। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, कृर्ति राज बनी उन्नाव की मुख्य विकास अधिकारी

उत्तर प्रदेश के बदायूं के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर पिनौनी गांव की रहने वाली दीक्षा पुत्री दिनेश पाल सिंह के घर में शादी ब्याह का जश्न था। बीते रविवार को घर में शादी की रस्में हो रही थी। मेहंदी की रस्में भी अदा की गई। दीक्षा ने हल्दी की रस्मों की फोटो को कई तरह से शूट कराया। जिसे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से परिवारी जनों के साथ शेयर किया।
पेट में दर्द और हुई मौत

उसे क्या मालूम था कि वह चंद घंटे की मेहमान है। रात में दीक्षा के पेट में दर्द हुआ। वह टॉयलेट चली गई। वहीं पर उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। चीखें सुनकर परिवार वाले जाग गए। दीक्षा की तबीयत देख सभी लोग घबरा गए। स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दीक्षा ने हमेशा के लिए आंखें बंद कर ली। दुल्हन बनी दीक्षा की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आज मुरादाबाद से आनी थी बारात

दीक्षा की बारात मुरादाबाद से आ रही थी। घटना की जानकारी मुरादाबाद भेजी गई। तो वहां पर भी मातम छा गया। दिनेश पाल ने बताया कि दीक्षा घर में एकलौती बड़ी बिटिया थी। चार बेटे छोटे हैं। दीक्षा बीए कर रही थी। जिसे हार्ट की बीमारी थी और उसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। परिवार वालों ने आशंका व्यक्ति की हार्ट अटैक के कारण दीक्षा की मौत हुई है।‌ परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।

Hindi News / Budaun / हल्दी की रस्में पूरी हुई, दुल्हन ने जमकर किया डांस, अचानक थम गई सांसें, आज आनी थी बारात

ट्रेंडिंग वीडियो