script12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 25 लाख की लगी लॉटरी | Good news for 12 lakh central government employees, lottery of 25 lakhs won | Patrika News
कारोबार

12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 25 लाख की लगी लॉटरी

8th Pay Commission का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियोें के लिए सरकार ने पेंशन स्कीम में दो बेनिफिट जोड़े हैं।

भारतJul 08, 2025 / 04:21 pm

Ashish Deep

8th Pay Commission

8th Pay Commission के साथ रेल कर्मचारी UPS का फायदा भी ले सकते हैं। Patrika

केंद्र सरकार ने अपने 12 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें भी Unified Pension Scheme (UPS) के दायरे में लाने के साथ ही अब Retirement Gratuity और Death Gratuity का फायदा मिलेगा। इससे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त या असामयिक निधन की स्थिति में करीब 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिल सकती है। खास बात यह है कि अब इस विकल्प को चुनने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम?

वित्त मंत्रालय ने 24 जनवरी 2025 को Unified Pension Scheme (UPS) की शुरुआत की थी। यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू हुई है। जो कर्मचारी National Pension System (NPS) में हैं, उन्हें UPS को चुनने का एक बार विकल्प मिला हुआ है। इससे रेल कर्मचारी भी अब 30 सितंबर तक इस स्कीम को चुन सकते हैं। पहले अंतिम तारीख 30 जून 2025 थी।

रेलवे कर्मचारियों को भी मिलेगा ग्रेच्युटी का फायदा

रेलवे बोर्ड के मुताबिक Unified Pension Scheme (UPS) में रेलवे कर्मचारी को रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी का फायदा दिया जाएगा। यह फायदा उन्हीं शर्तों के आधार पर मिलेगा, जो पहले से NPS कर्मचारियों को दी जा रही हैं। ग्रेच्युटी का फायदा अधिकतम 25 लाख रुपये तक होता है।

किसे मिलेगा फायदा?

1 अप्रैल 2025 से पहले नियुक्त सभी रेल कर्मचारी इस ऑप्शन को चुन सकते हैं। कर्मचारियों को इसे चुनने के लिए 30 सितंबर 2025 तक संबंधित विभाग में आवेदन करना होगा।

Hindi News / Business / 12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 25 लाख की लगी लॉटरी

ट्रेंडिंग वीडियो