scriptजंगलों में लगाएंगे अश्वगंधा, शताबरी और सिंदूर के पौधे | Ashwagandha, Shatavari and Sindoor plants will be planted in the forests | Patrika News
छिंदवाड़ा

जंगलों में लगाएंगे अश्वगंधा, शताबरी और सिंदूर के पौधे

पूर्व, पश्चिम और पांढुर्ना वन मण्डल की ओर से मिश्रित प्रजाति के पौधे सागौन, बांस, आंवला, करंज, खमार, महुआ, नीम के साथ ही फलदार पौधों का भी रोपण किया जाएगा।

छिंदवाड़ाJun 24, 2025 / 11:29 am

manohar soni

जुलाई में 20 लाख से अधिक पौधे वन विभाग लगाएगा। पूर्व, पश्चिम और पांढुर्ना वन मण्डल की ओर से मिश्रित प्रजाति के पौधे सागौन, बांस, आंवला, करंज, खमार, महुआ, नीम के साथ ही फलदार पौधों का भी रोपण किया जाएगा। पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार कर लिए गए हैं।
पूर्व वनमण्डल की जानकारी के अनुसार पूर्व वनमण्डल में 1351610 पौधों का लक्ष्य रखा गया है। पांढुर्ना वनमण्डल में सिल्लेवानी डिवीजन के एसडीओ अनादि बुधोलिया ने बताया कि 1.24 लाख पौधे ही लगाए जाएंगे। शेष वन क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। पश्चिम वनमण्डल की ओर से 8.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
परासिया एसडीओ खोबरागढ़े का कहना है कि पिछले वर्ष औषधीय पौधे लगाए गए थे। इनमें अंजीर, सिंदूर, अश्वगंधा, शतावरी, धूतकुमारी ज्वारभाटा, मरूढ़ फल्ली, चंदन का पेड़ लगाए गए हैं। इस साल 2 लाख रुट शूट सागौन लगाए जाएंगे। शेष प्रजातियों में सागौन,हर्रा बहेड़ा समेत मिश्रित प्रजाति के वनों को लगाया जाएगा।जुलाई माह पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। मानसून का आगाज होता है और एक से सात जुलाई तक हरियाली महोत्सव मनाया जाता है। इस दृष्टि से वन विभाग ने तैयारी की है।

पोआमा वानिकी अनुसंधान केन्द्र से पहुंचाए पौधे


पूर्व वनमण्डल के रेंज में चिन्हित स्थलों पर पौधे लगाने पोआमा वानिकी अनुसंधान केन्द्र को परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। कर्मचारियों ने इन पौधों को पहुंचाया गया है। डिप्टी रेंजर राजेश मर्सकेाले ने बताया कि पोआमा वानिकी अनुसंधान केन्द्र को तय लक्ष्य के अनुसार सागौन, साल, महुआ, सागौन समेत अन्य प्रजातियों के पौधे पहुंचए गए हैं।

इनका कहना है…

पूर्व वनमंडल की ओर से क्रमश: 133 जगहों पर 1351610 पौधे और पांढुर्ना वनमण्डल में पौधे लगाए जाने की तैयारी की गई है। हर साल 10 फीसदी पौधे कैज्युलिटी के माने जाते है। इनके स्थान पर दूसरे पौधे लगाने का प्रावधान किया गया है।
-एलके वासनिक, डीएफओ दक्षिण एवं पूर्व वनमण्डल।

Hindi News / Chhindwara / जंगलों में लगाएंगे अश्वगंधा, शताबरी और सिंदूर के पौधे

ट्रेंडिंग वीडियो