scriptविधानसभा…दो साल से प्रभारी सीइओ के भरोसे जनपद पंचायत परासिया | Patrika News
छिंदवाड़ा

विधानसभा…दो साल से प्रभारी सीइओ के भरोसे जनपद पंचायत परासिया

-परासिया विधायक ने विधानसभा में मांगी जानकारी, सरकार ने बताया स्थानांतरण पर प्रतिबंध

छिंदवाड़ाMar 11, 2025 / 11:27 am

manohar soni

जनपद पंचायत परासिया के अन्तर्गत 91 ग्राम पंचायतें, 4 जिला पंचायत क्षेत्र एवं 24 जनपद क्षेत्र है। इसके बावजूद पिछले 2 वर्षों से स्थायी मुख्य कार्यपालन अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। वर्तमान में जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के सीइओ को परासिया जनपद पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे जनपद पंचायत परासिया के कार्य प्रभावित हो रहे है। इस मामले में परासिया विधायक सोहन बाल्मीक ने विधानसभा में सीइओ की पदस्थापना की जानकारी मांगी।

पंचायत मंत्री ने बताया कि वर्तमान में स्थानांतरण पर प्रतिबंध होने से समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के रिक्त पद की पूर्ति करने प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत कार्यवाही प्रचलन में है।
परासिया विधायक ने कृषकों एवं ग्रामीणजनों की आवागमन सुविधा को देखते हुए विभिन्न ग्राम/ग्राम पंचायतों में सुदूर ग्राम सडक़ की स्वीकृति के बारे में पूछा।
पंचायत मंत्री ने बताया कि विधायक ने 27 सडक़ों को स्वीकृत किए जाने का लेख किया गया है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी। इसी तरह ग्रामों में सेवा सहकारी समिति खोले जाने से संबंधित प्रश्न था। इनमें धमनिया खैरीचैतू, कन्हरगांव, दबक, तुमड़ी भोकई, देवरी पिपरिया, साजवा, सोनापीपरी, पटपड़ा और जमुनियाजेठू शामिल है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इन ग्रामों में सेवा सहकारी समिति (पैक्स) के गठन करने सक्षमता मापदंडों की पूर्ति न होने एवं आर्थिक सक्षमता नहीं होने के कारण नवीन सेवा सहकारी समितियों का गठन उचित नहीं है।

पांढुर्ना में तकनीकी कॉलेज की मांग
पांढुर्ना विधायक निलेश उइके ने पांढुर्ना में तकनीकी/ अभियांत्रिकी शिक्षा के लिए महाविद्यालय प्रारम्भ करने के प्रस्ताव के बारे में पूछा। इसी तरह पांढुर्ना, छिंदवाड़ा व सिवनी में संचालित शासकीय आइटीआई संस्थान में स्वीकृत विषयों के सभी प्रशिक्षक,शिक्षकों की पदस्थापना के बारे में जानकारी मांगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बारे में कोई जानकारी न होना बताया। दूसरा प्रश्न शासकीय महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की जानकारी से जुड़ा था।
..

Hindi News / Chhindwara / विधानसभा…दो साल से प्रभारी सीइओ के भरोसे जनपद पंचायत परासिया

ट्रेंडिंग वीडियो