किसे मिलेगा कितना पैसा
भारतीय क्रिकेटर्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के लिए 4 कैटेगरी बनाई है। इसमें सबसे पहले ग्रेड A+ आता है, जिसमें सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही जगह दी गई है। इसके बाद ग्रेड A आता है जिसमें 6 खिलाड़ी शामिल हैं, ग्रेड B में 5 और ग्रेड C में 18 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। A+ कैटेगरी वाले खिलाड़ी को 7 करोड़, A कैटेगरी वाले खिलाड़ी को सालाना 5 करोड़ रुपए, B ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और आखिरी में C ग्रेड वाले खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
BCCI की 2025 सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट
ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा। ग्रेड A: ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या। ग्रेड B: सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर। ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और रजत पाटीदार।
BCCI की 2024 सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट
ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा। ग्रेड A: आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या। ग्रेड B: सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल। ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार। ये भी पढ़ें:
4 घंटे के भीतर Rohit Sharma ने तोड़ दिया Virat Kohli का ये रिकॉर्ड