भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर 14 बार सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें से सात बार चैंपियंस ट्रॉफी और आठ बार वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। भारत ने 1983, 1987, 1996, 2003, 2011, 2015, 2019 और 2023 वर्ल्ड कप में सेमीफ़ाइनल खेले हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में 1998, 2000, 2002, 2004, 2013, 2017 और 2024 में जगह बनाई है।
ऑस्ट्रेलिया ने भी 14 बार वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले खेले हैं। कंगरूओं ने 9 बार 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007, 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल खेला है। वहीं 2002, 2004, 2006 2009 और 2024 में चार बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है।
कीवी टीम ने वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर 13 सेमीफ़ाइनल खेले हैं। इसमें से चार बार चैंपियंस ट्रॉफी और 9 बार वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड ने 1975, 1979, 1992, 1999, 2007, 2011, 2015, 2019 और 2023 में वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल खेला है। वहीं चार बार 2000, 2004, 2009 और 2024 का चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है।
दक्षिण अफ्रीका ने 11 सेमीफ़ाइनल खेले हैं। इनमें से पांच बार वनडे और छह बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफ़ाइनल मैच शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 1992, 1999, 2007, 2015 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में अफ्रीका ने 1998, 2000, 2002, 2004, 2013 और 2024 में क्वालीफाई किया है।