MI vs KKR Head To Head: मुंबई और कोलकाता में होगी कांटे टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दरअसल, मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनके पहले यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2008 में अमित मिश्रा ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था। उसके 17 वर्ष बीतने के बाद अब मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5 विकेट हॉल का कारनामा किया है। अमित मिश्रा स्पिनर थे, जबकि मिचेल स्टार्क तेज गेंदबाज, इस लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में मिचेल स्टार्क शानदार लय में चल रहे हैं। उन्होंने 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट झटके थे।दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग
5/17- अमित मिश्रा vs डेक्कन चार्जर्स (दिल्ली, 2008)5/35 – मिचेल स्टार्क vs सनराइजर्स हैदराबाद (विशाखापट्टनम, 2025)
4/11 – अमित मिश्रा vs किंग्स इलेवन पंजाब (दिल्ली, 2016)
4/14 – कुलदीप यादव vs कोलकाता नाइट राइडर्स (वानखेड़े, 2022)
4/15 – रजत भाटिया vs डेक्कन चार्जर्स (डरबन, 2009)