scriptRinku Singh KKR IPL Price: तुक्के में लगे थे रिंकू सिंह से 5 छक्के? जानें प्रति मैच कितने छक्के मारता है ये बल्लेबाज | Rinku Singh KKR IPL Price: Did Rinku Singh hit 5 sixes by chance? Know how many sixes this batsman hits per match | Patrika News
क्रिकेट

Rinku Singh KKR IPL Price: तुक्के में लगे थे रिंकू सिंह से 5 छक्के? जानें प्रति मैच कितने छक्के मारता है ये बल्लेबाज

Rinku Singh ने आईपीएल 2025 में अब तक 3 मैचों में 29 रन बनाए है, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। वह अब तक 12 और 17 रन की पारी ही खेल पाए हैं।

भारतApr 01, 2025 / 06:01 pm

Vivek Kumar Singh

Rinku Singh IPL Sixes
Rinku Singh IPL Sixes: तारीख थी 9 अप्रैल और साल था 2023, जब रिंकू सिंह ने ऐसा कारनामा कर दिया, जो आईपीएल के इतिहास कभी नहीं हुआ। उन्होंने लगातार 5 छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई, जब 5 ही गेंद बचे थे और टीम को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे। उस ओवर में 29 रन की दरकार थी और कोलकाता की टीम में हार मान चुकी थी। गुजरात टाइटंस के यश दयाल ने 20वें ओवर की पहली रन पर सिर्फ एक रन खर्च किए और आखिरी 55 गेंदों पर 5 छक्के खा गए। उस 5 छक्के ने रिंकू सिंह की किस्मत बदल दी। वह भारतीय टीम में चुन लिए गए। केकेआर की प्लेइंग 11 के पर्मानेंट सदस्य बन गए।

संबंधित खबरें

कोलकाता ने पिछले सीजन खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया लेकिन रिंकू सिंह को बनाए रखा। लेकिन क्या रिंकू सिंह उम्मीदों पर खरे उतर पाए हैं। चलिए आज पूरा लेखा जोखा करते हैं।
साल 2018 में आईपीएल डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए उस सीजन 4 मैच खेले और 29 रन बनाए। 2019 में 5 मैच खेले और 37 रन बनाए। 2020 में 1 मैच खेल पाए और 11 रन बनाए। 2022 में 7 मैच खेलने का मौका मिला और 174 रन बना दिए। 2023 में रिंकू सिंह ने कोलकाता के सीजन के तीसरे मैच में 5 छक्के मारकर इतिहास रच दिया। रिंकू सिंह ने उस मैच से पहले वाले मैच में भी 48 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ 21 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली, जो सदियों तक याद रखी जाएगी।
लेकिन क्या उस पारी के बाद रिंकू सिंह ने जितना नाम कमाया, उस हिसाब से प्रदर्शन कर पाए। आईपीएल में रिंकू सिंह 8वां सीजन खेल रहे हैं लेकिन अब तक सिर्फ 48 मैच ही खेल पाए हैं। हाई स्कोर 67 रन है और 922 रन बल्ले से निकले हैं। 2023 आईपीएल में रिंकू सिंह ने 14 मैच खेले और 474 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। यह सीजन रिंकू सिंह के करियर और उनके ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। उन्हें उसी साल भारत की टी20 टीम में जगह मिल गई। उन्हें वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया।

औसत छक्का 1 से भी कम

इसके बाद 2024 आईपीएल में रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 15 मैच खेले और सिर्फ 168 रन बनाए। हाई स्कोर 15 मैचों में सिर्फ 26 रन रहा। भारतीय टीम के लिए भी उन्होंने 33 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं और सिर्फ 3 अर्धशतक की मदद से 546 रन बना पाए हैं। सच ये है कि छक्के मारकर अखबारों की हेडलाइंस बनने वाले रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय पिच पर सिर्फ 31 छक्के मार पाए हैं, जो प्रति मैच 1 से भी कम है। आईपीएल में भी यही हाल है, रिंकू सिंह ने 48 मैचों में 47 छक्के मारे हैं। 27 साल के रिंकू सिंह को भारतीय टी20 टीम का प्रमुख सदस्य माना जा रहा है लेकिन अगर यही फॉर्म जारी रहा तो वह टीम इंडिया ही नहीं बल्कि केकेआर से भी निकाल दिए जाएंगे।

Hindi News / Sports / Cricket News / Rinku Singh KKR IPL Price: तुक्के में लगे थे रिंकू सिंह से 5 छक्के? जानें प्रति मैच कितने छक्के मारता है ये बल्लेबाज

ट्रेंडिंग वीडियो