scriptGT vs DC: Kagiso Rabada को लेकर Shubman Gill ने दिया अपडेट, बताया कब तक होंगे टीम के लिए उपलब्ध | GT vs DC IPL 2025 captain Shubman Gill give star pacer Kagiso Rabada availability update | Patrika News
क्रिकेट

GT vs DC: Kagiso Rabada को लेकर Shubman Gill ने दिया अपडेट, बताया कब तक होंगे टीम के लिए उपलब्ध

GT vs DC: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के दौरान उम्मीद जताई कि रबाडा दस दिन में टीम से जुड़ जाएंगे।

भारतApr 19, 2025 / 05:38 pm

satyabrat tripathi

kagiso rabada
GT vs DC: IPL 2025 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को कागिसो रबाडा की सेवाएं नहीं मिलीं, क्योंकि 29 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी स्पीड स्टार को कुछ मैच खेलने के बाद निजी कारणों से स्वदेश वापस लौटना पड़ा। इस मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस की ओर से उनके जानकारी दी गई।

संबंधित खबरें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच अशीष कपूर से उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह जल्द आएंगे। वह पारिवारिक और निजी समस्याओं के चलते स्वदेश गए हैं। एक बार जब वह इस समस्या से निपट लेंगे, यदि समय रहते यह समस्या सुलझ गई, तो वह वापस आ जाएंगे। लेकिन हमें नहीं पता कि कब। हम भी सभी की तरह इंतजार कर रहे हैं।”
वहीं, इस बारे में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के दौरान उम्मीद जताई कि रबाडा दस दिन में वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें

धाकड़ क्रिकेटर David Warner की मेजर लीग क्रिकेट में एंट्री, इस टीम के लिए चौके-छक्के लगाते हुए आएंगे नजर

कागिसो रबाडा गुजरात टाइटंस टीम की तेज गेंदबाजी के आधार है, लेकिन अनुपस्थिति से टीम के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा है। इसकी वजह यह है कि गुजरात टाइटंस में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, अरशद खान और साई किशोर जैसे बॉलर हैं।

IPL 2025 में अब तक खेले सिर्फ दो मैच

कागिसो रबाडा ने मौजूदा IPL सीजन में अब तक कुल 2 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10.38 की इकॉनमी से कुल 2 विकेट चटकाए हैं। कागिसो रबाडा को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था।

Hindi News / Sports / Cricket News / GT vs DC: Kagiso Rabada को लेकर Shubman Gill ने दिया अपडेट, बताया कब तक होंगे टीम के लिए उपलब्ध

ट्रेंडिंग वीडियो