लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श ( 60 रन, 31 गेंद, 9 चौके 2 छक्के) और ऐडन मार्करम (53 रन, 38 गेंद, 2 चौके और 4 छक्के) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
यह भी पढ़ें
गैंगस्टर बनता ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, अगर नहीं होता क्रिकेटर, कहा- हंसता भी हूं तो लोग डर जाते हैं
ऋषभ पंत ने फिर किया निराश
ओपनर मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 7 ओवर तक 76 रन कूट डाले। हालांकि मिचेल मार्श 31 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के संग शानदार 60 रन बनाकर आउट हुए। उनके पवेलियन लौटने के बाद ऐडन मार्करम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए दूसरे विकेट के लिए निकोलस पूरन संग 15 रन, तीसरे विकेट के लिए कप्तान ऋषभ पंत संग 16 रन जोड़े। कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर किया निराश और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। पंत के बाद ऐडन मार्करम ने चौथे विकेट के लिए आयुष बदोनी ( 30 रन, 19 गेंद) संग 31 गेंद में 51 रन, 5वें विकेट के लिए डेविड मिलर के साथ 15 रन साझेदारी कर लखनऊ को मजबूती प्रदान की।
ऐडन मार्करम के तौर पर लखनऊ को 7वां झटका 17.5वें ओवर में लगा। वह 38 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। ऐडन मार्करम के बाद डेविड मिलर ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम टीम के स्कोर को 19.4 ओवर में 200 रन तक पहुंचाया। डेविड मिलर 14 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के संग 27 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अगली गेंद पर अब्दुल समद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ( नाबाद 5 रन) और आवेश खान ( नाबाद 2 रन) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें