script‘ये सपा नेता बयान दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता…’, समाजवादी पार्टी को लेकर क्या बोल गए CM Yogi, देखें वीडियो  | CM Yogi Fire on Samajwadi Party on Pahalgam Terror Attack Row | Patrika News
देवरिया

‘ये सपा नेता बयान दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता…’, समाजवादी पार्टी को लेकर क्या बोल गए CM Yogi, देखें वीडियो 

CM Yogi on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर सपा पर निशाना साधा आइए बताते हैं सीएम योगी ने क्या कहा ? 

देवरियाApr 29, 2025 / 07:44 pm

Nishant Kumar

CM Yogi

CM Yogi

CM Yogi on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में 676 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पहलगाम हमले को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

CM Yogi का सपा पर प्रहार

CM Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पहलगाम में आतंकी हमले के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं के किस किस प्रकार के बयान आते हैं, कभी कभी पता लगाने में कठिनाई होती है कि ये समाजवादी पार्टी के नेता बयान दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता बयान दे रहा है।” 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना 

सीएम योगी ने आगे कहा कि जब पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष से पूछा कि आप पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के वहां क्यों नहीं गए तब उन्होंने कहा कि वो हमारी पार्टी का थोड़ी था। कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान है। आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों को एक स्वर से लड़नी चाहिए।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

CM Yogi
सीएम योगी ने आगे कहा कि सपा का एक राष्ट्रीय महासचिव बयान देता है कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा है यानी पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कुत्सित चेष्टा की जा रही है। सपा और कांग्रेस के नेता जातिवाद, विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। यह लोग ही आप सबकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूरा देश एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

सपा जातिवादी की राजनीति है: सीएम योगी

उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वह लोग जिनकी सोच परिवार तक सीमित है और जो जातिवाद की राजनीति करते हैं, उनका ध्यान सिर्फ परिवार की भलाई पर है। जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने प्रदेश को केवल गरीबी, बेरोजगारी और असुरक्षा दी। आज प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

CM Yogi
सीएम योगी ने आगे कहा कि इसी के तहत 15 लाख निर्धन परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार हर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लिए काम कर रही है। गरीबी एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि सरकार के लिए भी चुनौती है और हम इसे हर हाल में दूर करेंगे।

सपा सरकार कमियां गिनाईं

सीएम योगी ने कहा कि देवरिया में वर्ष 2017 से पहले बीमारी, गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था का माहौल था। उस दौरान त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जा सकते थे। उस समय नौजवान पलायन और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर थे। मुसहर, वनटांगिया जैसी तमाम जातियां भुखमरी की शिकार थीं। उस दौरान जो सत्ता में थे, वह चैन की बंसी बजा रहे थे क्योंकि वह स्वयं के परिवार तक ही सीमित रह गए थे।

प्रदेश ने माफिया मुक्त: सीएम योगी

CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देवरिया में वर्ष 2017 से पहले इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज देवरिया के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने माफिया मुक्त, दंगा मुक्त और विकास की दिशा में तेजी से बढ़ने वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

चार मंजिला सरकारी डिग्री कॉलेज का हुआ उद्द्घाटन

सीएम योगी ने आगे कहा कि देवरिया में चार मंजिला सरकारी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया है, जो कि इस क्षेत्र में पहली बार है। इसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं एक साथ शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही पथरदेवा में एक नया डिग्री कॉलेज शुरू किया जा रहा है, जिसमें वाणिज्य की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। गौरी बाजार में एक कॉलेज में ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि वहां की सभी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

उत्तर प्रदेश अपनी पहचान विकास के माध्यम से बना रहा है: सीएम योगी

CM Yogi
सीएम ने कहा कि पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह की संस्थाएं बन पाएंगी, लेकिन अब यह सच हो चुका है। पहले देवरिया में दंगे होते थे, बीमारियां फैलती थीं, लेकिन अब नया देवरिया और उत्तर प्रदेश अपनी पहचान विकास के माध्यम से बना रहा है।

देवरिया से गोरखपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है: सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि देवरिया से गोरखपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा गोरखपुर से बलिया तक के मार्ग को फोरलेन में बदला जा रहा है। देवरिया से कासिया और पडरौना के मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। अब देवरिया से सीधे दिल्ली या शामली पहुंचने के लिए अधिक समय नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने CM Yogi के मंत्री के साथ की बैठक, बीजेपी नेता ने कहा- पिकनिक मनाने आते हैं

 

अखिलेश यादव ने क्या कहा था ? 

CM Yogi
बीते दिनों समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में हुए प्रेस कांफ्रेंस में जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि कश्मीर के पहलगाम के बाइसरान के आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी के घर अखिलेश जाएंगे या नहीं ? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि वो हमारे रिश्तेदार नहीं हैं हमारे लोकल नेता उनके परिवारवालों से संपर्क करेंगे। अखिलेश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत किरकिरी हुई थी। 

Hindi News / Deoria / ‘ये सपा नेता बयान दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता…’, समाजवादी पार्टी को लेकर क्या बोल गए CM Yogi, देखें वीडियो 

ट्रेंडिंग वीडियो