scriptकार की भीषण टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर गिरा सिर | 2 bike riders died tragically due to horrific collision with car in dhar accident | Patrika News
धार

कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर गिरा सिर

Dhar Accident : हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर 80 फ़ीट दूर जा गिरा। जबकि, दोनों शव इतने क्षतिग्रस्त हो गए कि, उन्हें प्लास्टिक में लपेटकर सिविल अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

धारMay 27, 2025 / 09:32 am

Faiz

Dhar Accident
Dhar Accident : मध्य प्रदेश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी के ताजा बानगी धार जिले में देखने को मिली, जहां कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर 80 फ़ीट दूर जा गिरा था। ये भीषण सड़क दुर्घटना बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई है। बता दें कि, हाल हो में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इस फोरलेन का उद्घाटन किया था।
बताया जा रहा है कि सारंगी निवासी दशरथ एक अन्य युवक के साथ बाइक से आ रहा था। इस दौरान तेज रफ़्तार स्कॉर्पियों से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक का तो सिर ही धड़ से अलग हो गया, जबकि दोनों शव सड़क पर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें प्लास्टिक पॉलीथीन में लपेटकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजना पड़ा।
यह भी पढ़ें- सगाई के बीच अचानक आ गई दूल्हा की गर्लफ्रेंड, बोली- शादी का झांसा देकर 8 साल इसने दुष्कर्म किया, मचा बवाल

सुबह किया जाएगा पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है कि, दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह 11 बजे बदनावर के सिविल अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने मार्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही, अन्य मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

Hindi News / Dhar / कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर गिरा सिर

ट्रेंडिंग वीडियो