scriptRRB JE CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड | Admit card released for RRB JE CBT 2 you will be able to download admit card from rrbapply.gov.in | Patrika News
शिक्षा

RRB JE CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

RRB: रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में जूनियर इंजीनियर के 7951 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। CBT 2 परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

भारतApr 12, 2025 / 04:07 pm

Anurag Animesh

RRB JE CBT 2

RRB JE CBT 2

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2024 के दूसरे चरण– कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2)– के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 परीक्षा पास की है, वे अब CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:- Home Guard Salary: UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

RRB JE CBT 2: कुल इतने पदों पर होनी है भर्ती

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में जूनियर इंजीनियर के 7951 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। CBT 2 परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

RRB JE Exam: सिटी स्लिप भी जारी

एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर से संबंधित सूचना पर्ची भी जारी की गई है। इसे डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने परीक्षा स्थल की जानकारी पहले से हासिल कर सकते हैं और यात्रा की योजना बना सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:- बिहार होमगार्ड के बाद अब BSSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

RRB JE CBT II Admit Card: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “अन्य महत्वपूर्ण लिंक” सेक्शन में “अन्य RRB” विकल्प पर क्लिक करें।

उसके बाद अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट का चयन करें।

वहां “JE CBT 2 हॉल टिकट डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें और ‘सबमिट’ बटन दबाएं।

इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन खुलकर सामने आ जाएगा।

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

RRB JE CBT II: चार चरणों से होगा उम्मीदवारों का चयन


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के परीक्षा से किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT 1 और CBT 2 शामिल है। उसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है।

Hindi News / Education News / RRB JE CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

ट्रेंडिंग वीडियो