CSIR NET UGC RESULT 2024 : कुल इतने उम्मीदवारों ने दिए थे एग्जाम
CSIR UGC NET 2024 परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,63,529 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को कई सेंटरों पर आयोजित करवाए गए थे। परीक्षा के बाद NTA ने 8 अगस्त 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिसके बाद फाइनल आंसर की 11 सितंबर 2024 को जारी की गई थी।
CSIR NET UGC RESULT 2024 : इस परीक्षा से कई विकल्प मिलते हैं
यह परीक्षा CSIR-UGC NET भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और शोध पात्रता को जांचने का एक तरीका है। इस परीक्षा के जरिये जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस परीक्षा से कई PHD प्रोग्राम के रास्ते खुल जाते हैं।