JEE Main 2025 Topper’s List : राजस्थान के सबसे अधिक छात्र ने किया टॉप
राजस्थान के जिन छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, उनके नाम हैं आयुष सिंघल, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, और एस.एम. प्रकाश बेहरा। इसके अलावा कर्नाटक से कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली (एनसीटी) से दक्ष और हर्ष झा, उत्तर प्रदेश से श्रेयस लोहिया और सौरव, महाराष्ट्र से विशाद जैन, गुजरात से शिवेन विकास तोषनीवाल, आंध्र प्रदेश से साई मनोग्ना गुथिगु कोंडा और तेलंगाना से बानी ब्रता माजी ने भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। पिछले वर्ष 2024 की सेशन-1 परीक्षा में हरियाणा के आरव भट्ट ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। इस बार राजस्थान से सबसे अधिक टॉपर्स आए हैं।
JEE Main Result 2025: स्कूल के शिक्षकों ने की तैयारी में मदद
टॉपर की लिस्ट में सिर्फ एक लड़की का नाम शामिल है। आंध्र प्रदेश की छात्रा साई मनोगना गुथिकोंडा ने JEE Main 2025 Session 1 में 100 परसेंटाइल हासिल करके इतिहास रच दिया। वे जेईई मेन में टॉप करने वाली एकमात्र महिला छात्र हैं। साई मनोगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके स्कूल के शिक्षकों ने तैयारी में उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि वे एक रूटीन का पालन करती थीं और अपने शिक्षकों के निर्देश और सुझावों का पालन करती थीं। साई मनोगना हर रोज एक एक घंटे फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय को दिया करती थीं। वहीं मैथ्स को वे एक घंटा 20 मिनट का समय दिया करती थीं। उन्होंने परीक्षा से काफी मॉक टेस्ट दिया और खुद से अपने उत्तर की समीक्षा करती थीं। साई मनोगना इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ESE) में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।