scriptUPSC Success Story: न कोई शिक्षक न कोचिंग क्लासेज की मोटी फीस, सेल्फ स्टडी के दम पर जम्मू कश्मीर की बेटी ने हासिल किया 40वीं रैंक | UPSC Success Story Jammu Kashmir Dr Iram Choudhary 40th rank UPSC CSE 2024 | Patrika News
शिक्षा

UPSC Success Story: न कोई शिक्षक न कोचिंग क्लासेज की मोटी फीस, सेल्फ स्टडी के दम पर जम्मू कश्मीर की बेटी ने हासिल किया 40वीं रैंक

UPSC Success Story: हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर की बेटी इरम चौधरी ने 40वीं रैंक हासिल की है। जानिए इनकी कहानी-

भारतApr 27, 2025 / 05:51 pm

Shambhavi Shivani

UPSC Success Story
UPSC Success Story: हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम जारी किया है। इसमें कुल 1009 कैंडिडेट्स सफल हुए। प्रथम रैंक के साथ प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया। वहीं इस परीक्षा में कई ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने सफलता हासिल करके अपने बुलंद इरादे और कड़ी मेहनत की पहचान दी है। ऐसी ही एक कैंडिडेट हैं जम्मू-कश्मीर की डॉ. इरम चौधरी। इरम चौधरी ने तीन बार असफलता का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में UPSC CSE 2024 में AIR 40वीं रैंक हासिल की। 

यूपीएससी से पहले हासिल की MBBS की डिग्री 

इरम जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं। इरम ने कई मुश्किलों को देखा है और अपने कठिन हालातों को चुनौती देते हुए ये सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरम जिसे गांव से आती हैं वहां संसाधन की कमी है। लेकिन इरम ने इन बातों को अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया। सिविल सेवा में आने से पहले साल 2018 में इरम ने MBBS की डिग्री हासिल की थी। लेकिन फिर उन्होंने तय किया कि देश सेवा में ही करियर बनाना है। 
यह भी पढ़ें

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार नर्स भर्ती में किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटों पर है वैकेंसी, यहां देखें

बिना कोचिंग के क्रैक किया यूपीएससी 

डॉ. इरम चौधरी ने यूपीएससी की तैयारी तो शुरू कर दी। लेकिन लगातार तीन प्रयासों में असफल रहीं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने सफलता पा ली। दिलचस्प तो ये है कि कभी उन्होंने कोचिंग क्लासेज का सहारा नहीं लिया।
यह भी पढ़ें

मेडिकल के लिए बेस्ट हैं ये कॉलेज, एडमिशन मिल गया तो लाइफ सेट | Medical College

2023 में भी दी थी परीक्षा 

इरम ने UPSC CSE 2023 में 906 अंक हासिल किए थे। उन्होंने लिखित परीक्षा में 724 और इंटरव्यू में 182 अंक हासिल किए थे। वहीं इस बार उन्होंने AIR 40वीं रैंक हासिल किया जो कि उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस बार उन्हें लिखित परीक्षा में 819 अंक मिले। वहीं इंटरव्यू में उन्होंने 182 अंक हासिल किए। इरम का चयन इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए हुआ है। 

Hindi News / Education News / UPSC Success Story: न कोई शिक्षक न कोचिंग क्लासेज की मोटी फीस, सेल्फ स्टडी के दम पर जम्मू कश्मीर की बेटी ने हासिल किया 40वीं रैंक

ट्रेंडिंग वीडियो