Jobs 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, बीएससी, बीई या डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा आदि योग्यताएं होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।रिक्त पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) | 21 |
वाहन चालक | 14 |
वाहन चालक सह ऑपरेटर | 86 |
फायर मैन | 117 |
स्टोर कीपर | 32 |
मैकेनिक | 2 |
वॉचरूम ऑपरेटर | 19 |
वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) | 4 |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा लिखित परीक्षा (100 अंकों की MCQपरीक्षा)शारीरिक माप परीक्षण
शारीरिक दक्षता परीक्षा
CG Fire Department Recruitment: आवेदन प्रक्रिया
आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in पर जाएं।भर्ती अनुभाग में जाकर संबंधित पद का चयन करें।
मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।