scriptSSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल में ऐसे चुने अपना पसंदीदा पद और विभाग, जानें कुल कितने सीटों पर होगी भर्ती | SSC CGL 2024 Choose your preferred post and department in SSC CGL know how many seats will be recruited | Patrika News
शिक्षा

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल में ऐसे चुने अपना पसंदीदा पद और विभाग, जानें कुल कितने सीटों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 24 जून 2024 को जारी किया गया था। इसके तहत टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 5 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था।

भारतFeb 24, 2025 / 10:32 am

Anurag Animesh

SSC CGL 2024

SSC CGL 2024

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Graduate Level (CGL) 2024 परीक्षा के लिए पदों और विभागों की प्राथमिकता तय करने के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फॉर्म केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने टियर-2 परीक्षा दी थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 27 फरवरी तक अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं। यह विंडो 27 फरवरी शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
यह खबर पढ़ें:- UGC NET Result December 2024: परीक्षा में फेल होने के बाद आपके पास हैं ये ऑप्शन, जान लें सभी विकल्प

SSC CGL: ऐसे भर सकते हैं प्रेफरेंस फॉर्म?


सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर लॉगिन ऑप्शन पर जाकर लॉगिन कर लें।


“Candidate Login” सेक्शन में जाकर अपनी डिटेल्स भरें।


“My Application” टैब में जाएं और पदों/विभागों की प्राथमिकता दर्ज करें।

यह खबर पढ़ें:- REET Exam 2025: रीट परीक्षा में भूलकर भी ना ले जाएं ये सामान वर्ना टूट जाएगा अध्यापक बनने का सपना, जान लें ड्रेस कोड

SSC CGL 2024 Final Vacancy: कुल 18,174 पदों पर होगी भर्ती


SSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 18,174 पदों के लिए अंतिम वैकेंसी डिटेल जारी कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसमें कुछ प्रमुख भर्तियां कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (CSS में ASO) के1,433 पद और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट/ASO के 73 पद शामिल हैं।

SSC CGL 2024: परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल


SSC CGL 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 24 जून 2024 को जारी किया गया था। इसके तहत टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 5 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए टियर-2 परीक्षा 18, 19, 20 और 31 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए पदों और विभागों की प्राथमिकता भरना अनिवार्य है।
यह खबर पढ़ें:- B.Ed: एक वर्षीय बीएड डिग्री प्रोग्राम फिर से शुरू, पीजी के बाद एक साल का होगा बीएड, केंद्र सरकार की मंजूरी

Hindi News / Education News / SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल में ऐसे चुने अपना पसंदीदा पद और विभाग, जानें कुल कितने सीटों पर होगी भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो