BSEB कराता है STET परीक्षा का आयोजन
बिहार एसटीईटी का फुल फॉर्म (STET Full Form In Bihar) है, राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (State Teachers Eligibility Test)। बिहार STET परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा किया जाता है। ये परीक्षा ऐसे कैंडिडेट्स देते हैं जो बिहार के सरकारी/पब्लिक स्कूलों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं। ये परीक्षा शिक्षक बनने की गारंटी नहीं देता है। यह बस एक पात्रता परीक्षा है। STET परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। दो पेपर की होती है परीक्षा
STET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 9-10 के छात्रों के लिए है। वहीं पेपर 2 कक्षा 11 से 12 के लिए है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) प्रश्न होते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
STET परीक्षा के तहत पेपर 1 के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की आवश्यकता है। वहीं पेपर 2 के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और बी.एड. (बैचलर ऑफ एजुकेशन) डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा विभिन्न कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए अलग अलग है। हालांकि, आमतौर पर आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है।