IES/ISS Exam 2025
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, IES और ISS परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 22 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली, सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और ददूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।UPSC CMS 2025: Combined Medical Service Examination 2025
CMS परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा भी दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के तहत 705 पदों पर भर्ती की जाएगी।जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा)– 226 पद
सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (भारतीय रेलवे)– 450 पद
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II (नई दिल्ली नगर परिषद)– 9 पद
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (दिल्ली नगर निगम)– 20 पद
UPSC: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
आमतौर पर UPSC परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। इसलिए इस बात की संभावना है कि IES/ISS 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जा सकता है। वहीं CMS परीक्षा का एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 2-3 हफ्ते पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।