UPSC CSE 2025: पहले भी बढ़ी थी तारीख
इससे पहले भी आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया था। पहले 18 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता था। वहीं अब 21 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक आवेदन में सुधार किया जा सकता है। सिविल सेवा परीक्षा की नोटिफिकेशन जनवरी में जारी की गई थी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी तय की गई थी। जिसे इस महीने की शुरुआत में 18 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
UPSC: इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस समेत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती की जानी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 979 पदों पर भर्ती की जानी है। भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के जरिए भी 150 पदों पर भर्ती की जानी है।