CM yogi: गोंडा जिले में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा देवी बक्श सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत देवीपाटन मंडल के 1423 युवाओं को 55 करोड रुपये का लोन वितरण किया। एक जिला एक उत्पाद के तहत 200 लोगों को टूल किट दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा युवा उद्यमियों का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। किसी राष्ट्र की ताकत उसके युवा की प्रतिभा ऊर्जा और अनुशासन है। देश के डबल इंजन की सरकार सदैव आपके साथ है।
संस्कृति को सुरक्षा देंगे तो विकास का आधार बनेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक पूरी दुनिया महाकुंभ को देख रही थी। संस्कृत को सुरक्षा देंगे। तो यह हमारे विकास का आधार बनेगा। कहा कि होली के पहले 60 हजार 244 युवाओं की पुलिस फोर्स में भर्ती हुई है। अब 20 प्रतिशत बेटियां भी पुलिस में भर्ती होगी। कहा कि 2017 से पहले मात्र 10 हजार महिला पुलिस थी। उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य नहीं बल्कि समृद्ध राज्य बन चुका है। हमारे सरकार की प्राथमिकताएं सिर्फ विकास है।जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
मुख्यमंत्री ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश की सातवीं अर्थव्यवस्था थी। आज हम देश में दूसरे पायदान पर हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। अब पर्यटन राज्य में विकास का संसाधन बनेगा। भ्रष्टाचार के घुन को खत्म करने की तैयारी सरकार कर चुकी है। देश में अपराध और अपराधी की अब कोई जगह नहीं है। अपराध करने वालों को देश और प्रदेश छोड़कर जाना होगा। यह भी पढ़ें