scriptGonda: डीएम का एक और बड़ा एक्शन, पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब | Patrika News
गोंडा

Gonda: डीएम का एक और बड़ा एक्शन, पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Gonda News: डीएम गोंडा नेहा शर्मा ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने एक बार फिर कड़े रुख अपनाते हुए पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिससे कई विभाग में हड़कंप मच गया है।

गोंडाMay 14, 2025 / 10:42 am

Mahendra Tiwari

Gonda News

जन शिकायतों की समीक्षा करती डीएम नेहा शर्मा

Gonda News: डीएम नेहा शर्मा ने एक बार फिर बाद एक्शन लिया है। आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर समाज कल्याण अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी जिला कृषि अधिकारी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी समेत पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि लापरवाह अधिकारियों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Gonda News: डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर, जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

डीएम ने यह स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जा रही है। शिकायतों की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एआरएम रोडवेज, प्रधानाचार्य आईटीआई को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये हैं।
यह भी पढ़ें

Gonda: चौकी प्रभारी से मारपीट के मामले में 8 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, जाने पूरा मामला

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी गोंडा सदर, कर्नलगंज, तरबगंज तथा मनकापुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hindi News / Gonda / Gonda: डीएम का एक और बड़ा एक्शन, पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

ट्रेंडिंग वीडियो