scriptGonda Police: पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर | Patrika News
गोंडा

Gonda Police: पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Gonda Police: गोंडा पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल का शुक्रवार को होली के दिन निधन हो गया। जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस लाइन में नम आंखों से राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी गई।

गोंडाMar 15, 2025 / 10:32 am

Mahendra Tiwari

Gonda Police

हेड कांस्टेबल को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Gonda Police: गोंडा जिले के पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल दीनानाथ यादव 52 वर्ष का शुक्रवार को होली के दिन निधन हो गया। बताया जाता है कि वह अपने कमरे से बाहर निकाल कर स्नान करने जा रहे थे। तभी उन्हें सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। और वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई देकर शव को उनके पैतृक गांव के लिए भेज दिया गया।

संबंधित खबरें

Gonda Police: हेड कांस्टेबल दीनानाथ यादव 52 वर्ष मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। वर्तमान समय में वह गोंडा पुलिस लाइन में अपनी सेवा दे रहे थे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। दीनानाथ यादव की असामयिक मृत्यु का कारण प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस लाइन में शोक का माहौल छा गया। सहकर्मियों ने बताया कि वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। जिनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा है।
यह भी पढ़ें

Fatehpur News: सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में दाऊदी शोक की लहर

पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल दीनानाथ यादव असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौर पड़ी। विभाग के प्रति उनके सेवा और समर्पण को याद करते हुए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Hindi News / Gonda / Gonda Police: पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

ट्रेंडिंग वीडियो