रिश्तेदार महिला के यहां गई बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका
बच्ची के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान देख पूछने पर महिला ने कहा कि उसे कीड़े ने काट लिया है। इससे वह डर कर भागते समय गिर गई और उसे चोट लग गईं। इतना ही नहीं बच्ची के चेहरा पर छिलने, हाथ पर कई जगह कटे के निशान सहित पीठ पर घसीटने के निशान मिले। बच्ची का इलाज करने वाले डाक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद पीड़िता का मामा शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी।बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां, बच्ची का इलाज चल रहा है।
बच्ची को घुमाने के बहाने घर ले गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक चिलुआताल थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बच्चों के साथ शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में किराए पर रहती है। वही पड़ोस में एक रिश्तेदार महिला भी रहती है। आरोप है कि गुरुवार की शाम पड़ोस की एक रिश्तेदार महिला बच्ची को घुमाने के बहाने से अपने घर ले गई थी। कुछ देर बाद बच्ची को वापस घर पहुंचाकर चली गई।
मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही है जांच
बच्ची के शरीर पर चोट के साथ छिलने, हाथ पर कई जगह कटे निशान देख बच्ची की मां ने अपने भाई को सूचना दी। बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर घटना संज्ञान में आई है। दोनों पक्ष को बुलाया गया। महिला से पूछताछ हुई तो उसने बच्ची को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।