किर्गिस्तान भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, फर्जी वीजा देकर ठगे
जानकारी के मुताबिक बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मिकीनगर थाना क्षेत्र के गोनौली मलकौली चंपापुर निवासी जगमोहन शाह के साथ धोखाधड़ी हुई थी। शाह को किर्गिस्तान भेजने को लेकर 1 लाख 60 हजार रुपये लिए गए थे। उन्हें फर्जी वीजा दे दिया गया था। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो नहीं दिए गए। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया था।
कुशीनगर के वीरेंद्र से भी फर्जी वीजा देकर ठगे डेढ़ लाख
इसी तरह कुशीनगर के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के वेलवनिया बड़गांव निवासी रविता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह को भी किर्गिस्तान जाने के लिए फर्जी वीजा दिया गया था और इसके बदले 1 लाख 56 हजार रुपये लिए गए थे। रविता ने भी इस मामले में केस दर्ज कराया था।
गैंग की महिला सदस्य घर की महिलाओं को विदेश में अच्छी कमाई का दिखाई थी ख्वाब
इस गैंग की महिला सदस्य सुनैना महिलाओं को ज्यादे पैसे का लालच दिखाकर अपने पतियों को विदेश भेजने के लिए मजबूर करती थी।महिलाएं उसकी बातों आ जाती थीं और फिर फर्जी वीजा बनाने का काम शुरू हो जाता था। कई बार एयरपोर्ट जाने के बाद पीड़ितों को ठगे जाने का एहसास हुआ। गैंग के सदस्य पूरी तरह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे, इसके द्वारा भी लोग इनके संपर्क आते थे,एक बार पैसा लेने के बाद वे वापस नहीं करते थे।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव , SP नॉर्थ
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी वीजा बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गैंग का लीडर देवरिया जिले का निवासी विजेंद्र सिंह है। इसके अलावा 3 अन्य सदस्य शामिल हैं। जिनमें से एक महिला है। उनपर पहले से कई केस दर्ज हैं। गैंग सरगना विजेंद्र पर गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में 8 मुकदमे दर्ज हैं, प्रदीप कुमार शर्मा पर 3, अरसद शान उर्फ असद पर 3 व सुनैना पर 3 केस दर्ज हैं।