scriptशादी के बाद घर आई दुल्हन…दूल्हे से बोली पान खाने का कर रहा है मन, जाते ही जीजा संग हो गई फरार | Patrika News
हमीरपुर

शादी के बाद घर आई दुल्हन…दूल्हे से बोली पान खाने का कर रहा है मन, जाते ही जीजा संग हो गई फरार

हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ तय हुई थी। 17 मई को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा।

हमीरपुरMay 21, 2025 / 03:22 pm

Avaneesh Kumar Mishra

AI द्वारा बनाई गई इमेज।

हमीरपुर में एक शादी हुई। सारे मांगलिक कार्यक्रम होकर दुल्हन घर पर आई। घर पर भी रीति-रिवाज और पूजा पाठ किया गया। दुल्हन ने पति से कहा कि आज मेरा मन पान खाने का हो रहा है। नई-नवेली दुल्हन की फरमाइश सुनकर दूल्हा गदगद हो गया और वह पान लाने के लिए झटपट दौड़ गया। लेकिन, जब घर आया तो पता चला दुल्हन तो भाग गई। दूल्हा बेचारा पान को देखता और दुल्हन को याद करता…। आइए जानते हैं पूरा मामला।
हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ तय हुई थी। 17 मई को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी में दोनों ने एक दूसरे को मालाएं पहनाई। इसके बाद सात फेरे लेने के बाद दुल्हन की विदाई हुई।
नई दुल्हन घर पर सभी ने खूब मंगल गीत गाए। रस्में-रीवाज हुए। खैर पूरा दिन हर्षोल्लास के साथ बीत गया। सुबह हुई अगले दिन कुछ मेहमानों की विदाई हुई। शाम हुई तो दुल्हन का मन पान खाने के लिए मचल उठा। उसने पति से पान लाने के लिए कहा…पति बाजार पान लेने के लिए चला गया।

पति के जाते ही दुल्हन ने किया जीजा को फोन

पति के जाते ही दुल्हन ने अपने जीजा को तुरंत फोन किया और उसका जीजा दो से तीन लड़कों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर आ धमका…यह सब पूरी प्लानिंग पहले से ही चल रही थी। जीजा दुल्हन को लेकर रफूचक्कर हो गया। घर वाले कार के पीछे दौड़ते रहे और मदद की आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं आया। गांववाले सिर्फ तमाशा देखते रहे।
घटना के बाद दूल्हे के पिता ने बिंवार थाने में तहरीर देकर बताया कि दुल्हन को उसी का जीजा लेकर भाग गया है। दूल्हे के पिता ने बताया कि दुल्हन लगभग 5 लाख रुपये कीमत के गहने भी पहने है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए जीजा के घर पर छापेमारी की।
यह भी पढ़ें
UP News :

शादी में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों को कार से कुचला, एक की मौत दो गंभीर

पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी जीजा के घर पर दबिश दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गया है लेकिन उसके घर से दुल्हन को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि जीजा की गिरफ्तारी के लिए टीम दौड़ाई गई थी।

Hindi News / Hamirpur / शादी के बाद घर आई दुल्हन…दूल्हे से बोली पान खाने का कर रहा है मन, जाते ही जीजा संग हो गई फरार

ट्रेंडिंग वीडियो