scriptSmart Morning Diet: जानें क्या खाएं और क्या छोड़ें | Smart Morning Diet what to eat and avoid | Patrika News
स्वास्थ्य

Smart Morning Diet: जानें क्या खाएं और क्या छोड़ें

Smart Morning Diet: सुबह की नाश्ता आपकी दिनभर ताजगी का अहसास कराता है। इससे आप ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। ऐसे में जानिए सुबह में क्या खाएं और क्या छोड़ें।

भारतFeb 14, 2025 / 08:27 am

Puneet Sharma

Smart Morning Diet

Smart Morning Diet

Smart Morning Diet: ये बात तो सभी जानते हैं कि यदि हमारा सुबह का नाश्ता सही रहता है तो हमारा पूरा दिन सही रहता है। मतलब सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन को प्रभावित करता है। ऐसे में यदि आप स्मार्ट मॉर्निंग डाइट (Smart Morning Diet) को फॉलो करते हैं तो यह यह आपके मेटाबोलिज़्म को ही नहीं बढ़ाती बल्कि मूड को भी बेहतर बनाती है। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे की हमें सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

क्या खाएं सुबह के नाश्ते में?

What to eat for breakfast?
फ्रेश फल और जूस खाएं

फ्रेश फल (Smart Morning Diet) जैसे सेब, केले, पपीता, और नारंगी में नेचुरल चीनी और फाइबर मौजूद होता है जो आपको ताजगी और ऊर्जा दोनों प्रदान करते हैं। इसके अलावा आप एक गिलास ताजे फल का जूस, जैसे संतरे या गाजर का जूस ले सकते हैं जो शरीर को हाइड्रेट करता है और विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
ओट्स

ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक बेहतरीन नाश्ता का विकल्प माना जाता है। इससे आपका पाचन तंत्र को दुरुस्त रहता और आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। ओट्स का सेवन आप दूध, दही आदि के साथ कर सकते हैं। इसमें आप कुछ फलों के दाने भी मिला सकते हैं।
अंडे

अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत होता हैं। ये आपके मसल्स के निर्माण में मदद करते हैं। आप अंडे का सेवन ऑमलेट के रूप्स में कर सकते हैं। सुबह में अंडे खाने से आपकी ताजगी बनी रहती है और आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहते हैं।
ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट (Smart Morning Diet) प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इससे आपका पाचन तंत्र को दुरुस्त रहता है और आपके दिमाग को ताजगी का अहसास कराता है। आप इसे ताजे फल, नट्स और शहद के साथ भी खा सकते हैं।
नट्स

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे नट्स आपको हेल्दी फैट्स और प्रोटीन प्रदान करते हैं। ये न केवल आपको ऊर्जा देते हैं, बल्कि लंबे समय तक भूख को भी शांत रखते हैं। इन्हें आप अपने ओट्स, दही या स्मूदी में डाल सकते हैं।

क्या न खाएं सुबह के नाश्ते में?

What not to eat for breakfast?
सफेद ब्रेड

सफेद ब्रेड में ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व नहीं होने के कारण ये जल्दी से शुगर में बदल जाता है और इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके बजाय, आप पूरे अनाज की ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड खा सकते हैं जो फाइबर से भरपूर होती है।
पैकेज्ड जूस

पैकेज्ड जूस में आमतौर पर अतिरिक्त शक्कर और प्रिजर्वेटिव होते हैं। ऐसे में ताजे फल और सब्जियों के जूस का सेवन करना बेहतर होता है क्योंकि इनमें कोई भी अतिरिक्त चीनी नहीं होती और ये आपके शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स देते हैं।
फ्राइड फूड

आलू के पराठे, समोसे, वड़ा या फ्रेंच फ्राइज़ जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ सुबह के नाश्ते के लिए नहीं हैं। ये तैलीय होते हैं और पेट में भारीपन पैदा कर सकते हैं, जो दिनभर की ऊर्जा को कम कर सकते हैं। इनसे बचें और हल्के व पौष्टिक नाश्ते का सेवन करें।

स्मार्ट मॉर्निंग डाइट के फायदे : Smart Morning Diet

  • सही नाश्ता (Smart Morning Diet) आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहते हैं।
  • एक हेल्दी नाश्ता आपके मेटाबोलिज़्म को तेज करता है और शरीर को फैट बर्न करने में मदद करता है।
  • एक पौष्टिक नाश्ता आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और वजन नियंत्रण में रहता है।
  • सही नाश्ता खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
  • सुबह में सही आहार खाने से आपका मूड बेहतर रहता है, और आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Smart Morning Diet: जानें क्या खाएं और क्या छोड़ें

ट्रेंडिंग वीडियो