पहले ये जानें : ये होता क्या है? (Heart Palpitations)
जब आपका दिल अचानक तेज-तेज धड़कने लगे, जोर से धड़के या ऐसा लगे कि कुछ धड़कनें मिस हो रही हैं तो उसे पल्पिटेशन कहा जाता है।ये फीलिंग छाती में गले में या गर्दन तक महसूस हो सकती है। ये कभी वर्कआउट करते हुए, दौड़ते हुए, और कभी आराम करते हुए भी हो सकता है।
क्यों होता है ऐसा?
टेंशन या डर: अगर आप ज्यादा टेंशन में हैं अचानक डर गए या पैनिक अटैक आया तो दिल की धड़कनें (Heart Palpitations तेज हो सकती हैं। तेज एक्सरसाइज: भारी कसरत या दौड़ने के बाद ये आम बात है।अब बात करते हैं कब हो सकता है ये खतरे का सिग्नल?
अगर पल्पिटेशन (Heart Palpitations) बार-बार होता है लंबे समय तक रहता है या साथ में कोई और लक्षण भी दिखते हैं, तो जरा ध्यान देने की जरूरत है।कब आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
अगर धड़कनों के साथ ये लक्षण नजर आएं, तो देर मत करें:तो अब सवाल इससे बचा कैसे जाए?
अगर आपकी धड़कनें किसी बड़ी बीमारी की वजह से नहीं हैं तो आप कुछ आसान चीजें करके इसे काबू में रख सकते हैं: कैफीन और तंबाकू कम करें: चाय-कॉफी, सिगरेट या एनर्जी ड्रिंक से दूरी बनाएं।तनाव कम करें: मेडिटेशन, योग और गहरी सांस लेने की आदत डालें।
ट्रिगर पहचानें: जो चीजें धड़कनें बढ़ाती हैं, उन्हें समझें और उनसे बचें।
पानी खूब पिएं, नींद पूरी लें: ये दोनों दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।
हल्का व्यायाम करें: जरूरत से ज्यादा वर्कआउट न करें, लेकिन हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।