Pat Ugwu Death: 35 साल की उम्र में फेमस एक्ट्रेस का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम
Pat Ugwu Death: आज सुबह-सुबह फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आई। फेमस एक्ट्रेस के निधन की। उनके यूं चले जाने से लोग सदमे में हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं।
Pat Ugwu Death: आज सुबह-सुबह फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आई। फेमस एक्ट्रेस पैट उगवू के निधन की। उनके यूं चले जाने से लोग सदमे में हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक्ट्रेस पैट उगवू नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस थीं। 35 साल की उम्र में ही वो इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं। उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त की सोशल मीडिया पोस्ट से मिली।
उनके दोस्त और एक्टर एमेका ओकोये ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले बहन। पैट उगवू… क्या अब हम कभी एक साथ काम नहीं कर पाएंगे? तुम क्यों यों चली गई? भगवान आपकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।’
गौरतलब है कि पैट उगवू की मृत्यु की वजह का पता नहीं चला है। मगर इस खबर से उनका परिवार और दोस्त सहित फैंस भी सदमे में हैं। उनके निधन पर बहुत से स्टार्स सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट करत रहे हैं।
3 साल पहले हुई थी पिता की मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 3 साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था। उनके पिता एवेरिस्टस उगवू के जाने के बाद पैट काफी दुखी रहती थीं। सोशल मीडिया पर वो इसके बारे में लिखती रहती थीं। पिता के जाने के 3 साल बाद वो भी इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।