scriptAaj Ka Rashifal 2 May: वृषभ, मिथुन समेत 8 राशियों को व्यापार और निवेश में लाभ, बाकी भी जानें भविष्य | Aaj Ka Rashifal 2 May 2025 Today horoscope Friday 8 zodiac will benefit in business investment others know future | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 May: वृषभ, मिथुन समेत 8 राशियों को व्यापार और निवेश में लाभ, बाकी भी जानें भविष्य

Today Horoscope: आज का राशिफल में जान सकते हैं मेष से मीन तक के सभी लोग अपना भविष्य (Aaj Ka Rashifal), जानिए एक क्लिक पर

भारतMay 01, 2025 / 05:46 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 2 May 2025

Aaj Ka Rashifal 2 May 2025: आज का राशिफल 2 मई 2025

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार राशिफल संकेत करता है कि 2 मई को 8 राशियों को व्यापार और निवेश में लाभ होगा, पं. चंदन श्याम नारायण से जानिए लकी राशियों का नाम (Today Horoscope)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 2 मई के अनुसार शुक्रवार को रूका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

संबंधित खबरें


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 2 मई के अनुसार वृषभ राशि वाले अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख के साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनि देव की आराधना लाभ दायक रहेगी।


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

कर्क आज का राशिफल के अनुसार 2 मई को नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।


आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

सिंह आज का राशिफल 2 मई के अनुसार शुक्रवार को समय का सदुपयोग करें। अपनी संगति बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
ये भी पढ़ेंः

Monthly Rashifal May 2025: धनु और मकर राशि का हर सपना होगा पूरा, इस राशि के व्यक्ति को आखिर में खूब धन लाभ


आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

कन्या आज का राशिफल के अनुसार समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।


आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का तुला राशिफल शुक्रवार के अनुसार 2 मई 2025 को खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का वृश्चिक राशिफल 2 मई के अनुसार काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।


आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Aaj Ka Rashifal)

आज का धनु राशिफल 2 मई 2025 के अनुसार आज आपको पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
ये भी पढ़ेंः

Grah Gochar May 2025: मई में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को सुख समृद्धि


आज का राशिफल मकर राशि (Makar Aaj Ka Rashifal)

मकर आज का राशिफल 2 मई 2025 के अनुसार सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।


कुंभ आज का राशिफल (Kumbh Aaj Ka Rashifal)

कुंभ आज का राशिफल 2 मई 2025 के अनुसार आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।


मीन आज का राशिफल (Pisces Aaj Ka Rashifal)

मीन आज का राशिफल 2 मई 2025 के अनुसार आपकी दिनचर्या आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 2 May: वृषभ, मिथुन समेत 8 राशियों को व्यापार और निवेश में लाभ, बाकी भी जानें भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो