ये भी पढें
– एमपी में 72 घंटो के लिए आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट अरब सागर से आ रही नमी
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से हवा के साथ नमी आ रही है। शुक्रवार से 4 मई तक जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा(Rain Alert) का दौर चलेगा। इस दौरान तेज रफ्तार से हवा व आंधी भी चल सकती है।
इन जिलों में आज बारिश-ओले का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार कोकटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार है।छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिर सकते हैं।
दोपहर में तेज गर्मी बरकरार
शहर में गुरुवार को बादलों की मौजूदगी के बावजूद दोपहर मे तेज गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। शाम को तेज हवा, बादल और बूंदाबांदी से राहत मिली। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
पारा 45 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दस वर्षों के दौरान मई के महीने में जबलपुर का तापमान अधिकतर 44-45 डिग्री के बीच रहा। सिर्फ 2021 में ही मई महीने में अधिकतम तापमान 41.4 से आगे नहीं बढ़ा।