ये भी पढें – एमपी में अगले 48 घंटें में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
दिन-रात में तापमान सामान्य से अधिक
गुरुवार को दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। फिर भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री वर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक बढ़त दर्ज हुई। यह 22.2 से बढ़कर 24.4 डिग्री पहुंच गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।आज चल सकती है तेज हवा
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दोणिका के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी विदर्भ तक एक दोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। एक और दोणिका दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल को बारिश(Rain Alert की चेतावनी जारी की है। ये भी पढें – सावधान! फोटो पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, हो जाएगा खाता खाली