scriptसौतेली मां ने कहा, ‘जिंदा रहा तो… इसे मार दो गोली’ और पिता ने बेटे पर कर दी फायरिंग | stepmother said to husband to kill his son father Shoot at him Jabalpur case FIR | Patrika News
जबलपुर

सौतेली मां ने कहा, ‘जिंदा रहा तो… इसे मार दो गोली’ और पिता ने बेटे पर कर दी फायरिंग

MP News: हैरान कर देने वाला ये मामला मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का है, संपत्ति विवाद में पिता ने दूसरी पत्नी के कहने पर की बेटे को जान से मारने की कोशिश नाकाम, घायल बेटा अस्पताल में भर्ती

जबलपुरJun 26, 2025 / 02:46 pm

Sanjana Kumar

MP News jabalpur

MP News jabalpur Crime

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर बेटे को मौत के घाट उतारने के लिए गोली चला दी। गनीमत ये रही कि गोली बेटे के हाथ में लगी और उसकी जान बच गई। मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है।

जबलपुर के कचनारी गांव का मामला

यह पूरा मामला जबलपुर के कचनारी गांव का है। घाटल बेटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। लेकिन आरोपी पिता और सौतेली मां फरार हो गए हैं। यह पूरा घटनाक्रम देर रात करीब 1 बजे का है। घायल आकाश पटेल की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने उसके पिता हेमचंद पटेल और सौतेली मां वंदना पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

सौतेली मां ने पिता को दी पिस्टल और बोली इसे मार दो

आकाश ने पुलिस को बताया कि, बातचीत के दौरान सौतेली मां कमरे में गई और पिता को पिस्टल लाकर दे दी। बोली- इसे खत्म कर दो, जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा, हक मांगेगा। इसके बाद पिता ने पहले उसके हाथ में गोली मारी। जब वह भागा तो दोबारा फायरिंग की, लेकिन तब भी निशाना चूक गया और वो बच गया। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

2012 में शुरू हुआ विवाद

दीनदयाल चौक निवासी आकाश का कहना है कि 2008 में उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था और 2012 में दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद मां ने अपने हिस्से की संपत्ति मांगी, तभी से आपसी विवाद शुरू हो गया।

पिता ने घर बुलाकर रचि साजिश

आकाश ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अलग रहता है। उसकी प्राइवेट जॉब है। 11 जून 2025 को उसके पिता ने उसे फोन कर बुलाया और कहा गांव में बदनामी हो रही है, केस वापस ले लो। इसके बाद घर-जमीन तुम्हें दे दूंगा, लेकिन मैंने मना कर दिया। 25 जून बुधवार की रात पिता ने फिर कॉल किया और घर बुलाया। तब वह रात करीब 1 बजे बाइक से पिता के पास कचनारी गांव पहुंचा। वहां सौतेली मां भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान सौतेली मां ने उसे गालियां दीं। मारपीट करने लगी। फिर उसी के कहने पर पिता ने उस पर गोली चला दी।

2022 में भी कोर्ट में पेशी के दौरान चलाई गोली, दर्ज है केस

2022 में आकाश ने पिता के खिलाफ संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस दायर किया। इसके बाद से पिता उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आकाश का आरोप है कि कोर्ट में पेशी के दौरान भी पिता ने उस पर चाकू से हमला किया था। वह मामला भी विजय नगर थाने में दर्ज है।

Hindi News / Jabalpur / सौतेली मां ने कहा, ‘जिंदा रहा तो… इसे मार दो गोली’ और पिता ने बेटे पर कर दी फायरिंग

ट्रेंडिंग वीडियो