CG Politics: उपाध्यक्ष पद भी कड़ी टक्कर देखने को मिली
तोकापाल जनपद पंचायत में जहां 13 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। जिसमें भाजपा समर्थित 6, कांग्रेस समर्थित 6 और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं, वोटिंग में
भाजपा की ओर से रामबती भंडारी और कांग्रेस से मालती मौर्य ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। सदस्यों के द्वारा किए गए वोटिंग के परिणाम स्वरुप रामबती भंडारी को 7 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 6 वोट मिले।
इस तरह रामबती भंडारी ने अध्यक्ष पद का चुनाव 1 वोट की बढ़त से जीत लिया। उपाध्यक्ष पद भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। यहां भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश जोशी ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गंगाराम को 7-6 के अंतर से पराजित किया।
बस्तर में रोचक रहा मुकाबला
वहीं बस्तर जनपद पंचायत चुनाव भी काफी रोचक रहा। बस्तर जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित संतोष बघेल कांग्रेस समर्थित सूरज कश्यप को 13-11 के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। चुनाव से पहले भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 14 थी, जबकि कांग्रेस के पास 10 सदस्य थे। जिनमें एक भाजपा समर्थित सदस्य के क्रॉस वोट करने से जीत का अंतर एक वोट कम हो गया। जनपद उपाध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा
बावजूद चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित सदस्य संतोष बघेल की जीत सुनिश्चित हो गई। भाजपा के समर्थित सदस्य एकजुट रहे और अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में सफल रहे। इधर उपाध्यक्ष पद के लिए हुइ वोटिंग में भाजपा की जयबती कश्यप को 14 जबकि कांग्रेस समर्थित अनिता जोशी को 10 वोट मिले। इस तरह जनपद उपाध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा हो गया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, रामानंद मिश्रा, डॉ व्हीएस राजपूत, उदभोराम नाग, तरुण चोपड़ा, असगर खान, सत्यम झा, आशीष मिश्रा समेत बड़ी संया में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबकि कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, गणेश बघेल, राजीव नारंग, अचल वाजपेयी, श्याम दीवान, गोपाल मौजूद रहे।
चर्चा में क्रॉस वोटिंग
CG Politics:
बस्तर में अध्यक्ष पद के चुनाव में एक भाजपा समर्थित सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सभी 14 सदस्यों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के एक सदस्य द्वारा क्रॉस वोटिंग किया जाना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांग्रेसी खेमे में छायी मायूसी
कांटे की टक्कर देने के बावजूद हार का सामना करने पर कांग्रेसी समर्थकों में मायूसी देखने को मिली। कांग्रेस समर्थक प्रत्याशियों का हौसला बड़ाने कांग्रेस के बड़े नेता नदारद रहे।
चुनाव के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने दिया प्रमाण-पत्र
विजेता अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा के उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा देते हुए शुभकामनाएं दी। पुलिस जवानों की सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ।