scriptJaipur Crime : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से रेप, आप बीती सुनकर बेटी रह गई सन्न, मामला दर्ज | Jaipur Crime Old Age Home an Elderly Woman Rape her daughter was stunned to hear it a case registered | Patrika News
जयपुर

Jaipur Crime : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से रेप, आप बीती सुनकर बेटी रह गई सन्न, मामला दर्ज

Jaipur Crime : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने आप बीती बताई। जिसे सुनकर उसकी बेटी सन्न रह गई। जिसके बाद जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जयपुरMay 20, 2025 / 10:03 am

Sanjay Kumar Srivastava

Jaipur Crime Old Age Home an Elderly Woman Rape her daughter was stunned to hear it a case registered

(पत्रिका फाइल फोटो)

Jaipur Crime : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने आप बीती बताई। जिसे सुनकर उसकी बेटी सन्न रह गई। जिसके बाद जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जयपुर शहर के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की बेटी ने आश्रम में रह रहे आरोपी के खिलाफ प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बेटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई

पुलिस ने बताया कि बेटी ने रिपोर्ट में बताया कि 19 फरवरी को मां को वृद्धाश्रम में छोड़कर गई थी। वृद्धाश्रम में महिला व पुरुष रहते हैं। मां से वृद्धाश्रम में मारपीट की गई। वृद्धाश्रम में रहने वाला आरोपी शराब पीता और अभद्रता करता था।

बुजुर्ग महिला से रेप

आरोपी ने 10 मई की रात को उसकी मां से बलात्कार किया। उसकी मां 11 मई की सुबह वृद्धाश्रम से निकल गई थी। तब 12 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। 13 मई को मां मिली, तब उसने आप बीती बताई तो मामला दर्ज करवाया।

Hindi News / Jaipur / Jaipur Crime : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से रेप, आप बीती सुनकर बेटी रह गई सन्न, मामला दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो