972 पदों पर होनी है भर्ती
आयोग ने 972 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को अधिसूचना जारी की थी। 20 अक्टूबर को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद पिछले साल 20 और 21 जुलाई को आरएएस मेंस परीक्षा का आयोजन कर इस साल 2 जनवरी को नतीजा जारी किया गया। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण किया है। राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा के विभागीय वर्ग के लिए 19 अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आरएएस 2023 की भर्ती अधिसूचना के बाद से 20 माह बीत चुके हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी। इसका परिणाम 20 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। इसके बाद मेंस परीक्षा सात माह बाद हुई। मेंस परीक्षा के परिणाम घोषित करने में छह महीने बीत गए। इससे भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। आयोग अप्रेल में साक्षात्कार शुरू करेगा। अगस्त-सितबर तक साक्षात्कार चलेंगे।