आदेशों की अवहेलना करने वाले सरकारी तथा निजी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बीकानेर जिले में आठवीं तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कर दिया है।
दिन का पारा 40 डिग्री से नीचे
प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। इसके चलते अधिकतर शहरों में हीटवेव का असर खत्म हो गया है। सोमवार को अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तीन शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। पिलानी में 41.2, कोटा में 41.1, बाड़मेर में 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वही, रात के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हुई है।
पाली में न्यूनतम तापमान बीते 24 घण्टे में 7 डिग्री कम हो गया। राजधानी जयपुर में रात का तापमान सबसे अधिक 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में आगामी 3-4 दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।