scriptवाहन चोर गिरफ्तार, सात दुपहिया वाहन बरामद | Patrika News
जयपुर

वाहन चोर गिरफ्तार, सात दुपहिया वाहन बरामद

पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुरJul 05, 2024 / 09:07 pm

Lalit Tiwari

पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से सात दुपहिया वाहन बरामद किए है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिव चौधरी जगदम्बा कॉलोनी करणी विहार और सोनू बंजारा बसंत विहार कॉलोनी करणी विहार का रहने वाला है। आरोपी शिव चौधरी का पिता दिलीप चौधरी करणी विहार जयपुर का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी स्मैक पीने का आदि है और शातिर वाहन चोर है।
चोरी करने के बाद छिपा देता है वाहन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भीड़ भाड़ वाली जगह से वाहन चुराकर उसे सुनसान जगह पर लावारिस खड़ा कर देते है। आरोपियों के कब्जे से चुराया हुए सात वाहन बरामद हो चुके है। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विष्णु मीणा की तलाश कर रही है।

Hindi News / Jaipur / वाहन चोर गिरफ्तार, सात दुपहिया वाहन बरामद

ट्रेंडिंग वीडियो